चुनाव 2024 : महंगे पड़े कंगना और ममता पर विवादित बोल EC का BJP के दिलीप घोष और कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

देशहोम

चुनाव 2024 : महंगे पड़े कंगना और ममता पर विवादित बोल EC का BJP के दिलीप घोष और कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के कथित सोशल मीडिया अकाउंट से हुई एक आपत्तिजनक पोस्ट और दिलीप घोष के विवादित बयान के मामले पर इलेक्शन कमीशन ने अब एक्शन ले लिया है। चुनाव आयोग ने महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा के खिलाफ अपमानजनक और आक्रामक टिप्पणियों के लिए दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी नेताओं का आपत्तिजनक बयान देने का सिलसिला जारी है। सुप्रिया श्रीनेत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल के मंडी से बीजेपी कैंडिडेट कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जबकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता दिलीप घोष ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर अमर्यादित बातें कही थी। चुनाव आयोग ने बुधवार को आपत्तिनजक बयान को लेकर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और बीजेपी नेता दिलीप घोष को नोटिस भेजा दिया है।

दरअसल, विवाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ जिसमें पूर्व राज्य भाजपा प्रमुख को कहते सुना जा सकता है: “दीदी गोवा जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं गोवा की बेटी हूं’, फिर त्रिपुरा जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं त्रिपुरा की बेटी हूं’. तय कीजिए कि आपके पिता कौन हैं? सिर्फ किसी की बेटी बनना अच्छा नहीं है.”