Ambedkar Jayanti, 2024 : PM मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी, वीडियो जारी किया - Samacharline.com
देशहोम

Ambedkar Jayanti, 2024 : PM मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी, वीडियो जारी किया

डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार कहा जाता है। वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री भी थे। हमारे देश में हर साल 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

इस साल पूरा देश भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंति मनाने जा रहा है। बाबासाहेब अंबेडकर एक विद्वान, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी 134वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया करते हुए कहा कि समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम!” इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया।

Page 6MP Achievement Digital AD_300X250