यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

BJP Manifesto Launch: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन् की उपस्थिति में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के संकल्प पत्र का विमोचन किया गया। भारतीय जनता पार्टी GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है।
लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान पीएम मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा। पीएम मोदी ने हा कि आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है। आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है। उन्होने कहा कि आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती भी है। ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है। मैं आप सभी को, सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस dignity of life पर, quality of lives और निवेश से नौकरी पर है। उन्होने कहा कि मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी, हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो।