योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें...
संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) ने आज (16 अप्रैल 2024) को भारत की सबसे कठिन परीक्षा कही जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा UPSC 2023 के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। इसमें कुल 1016 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इसमें 347 सामान्य वर्ग (General), 115 आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS), 303 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 165 अनुसूचित जाति (SC) और 86 अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के कैंडिडेट्स शामिल हैं।
UPSC एग्जाम में शामिल हुए परीक्षार्थी अपने रिजल्ट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic.in पर जाकर भी देख सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने आल इंडिया पहली रैंक प्राप्त कर टाॅप किया हैं। टाॅप 10 की लिस्ट में 7 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं।
टॉप 10 UPSC एग्जाम के टॉपर्स की लिस्ट-
अभी सिलेक्टेड कैंडिडेट्स के मार्क्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। UPSC ने बताया कि रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के भीतर उसकी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर मार्क्स भी अपलोड कर दिए जाएंगे।