नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

SRH vs RR: IPL 2024 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होनी है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम ने 9 मैचों में से 8 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9 मैचों में से 5 मैचों में जीत हासिल कर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं। राजस्थान की टीम हैदराबाद के खिलाफ अगर मैच जीत लेती है तो वह आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।
SRH vs RR: IPL के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 18 मुकाबले हुए हैं। इसमें से नौ मैच राजस्थान ने और 9 ही मैच हैदराबाद ने जीते हैं। इससे समझा जा सकता है कि दोनों में से कोई भी कम नहीं है। दोनों टीमें एक एक बार की आईपीएल चैंपियन है। राजस्थान ने जहां साल 2008 का आईपीएल जीता था, वहीं हैदराबाद ने साल 2016 में खिताब अपने नाम किया था। अगर पिछले पांच मुकाबलों की बात की जाए तो राजस्थान ने तीन और हैदराबाद ने दो मैच अपने नाम किए हैं।
SRH vs RR: हैदराबाद की पिच पर हुए पिछले मैचों की बात की जाए तो यहां पर बल्लेबाज खूब हावी रहते हैं। यहां की पिच बिल्कुल पाटा यानी फ्लेट है। यहां कितनी ही बार 200 से ज्यादा और 250 रन भी बने हैं। दोनों पारियों को अगर मिला दिया जाए तो 500 रन का भी आंकड़ा पार हो चुका है। गेंदबाजी में यहां पर स्पिनर्स जरूर कुछ असर दिखा सकते हैं। बाकी तेज गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा कुछ नहीं है। मैच जब शुरू होगा, उसी वक्त कुछ हलचल हो सकती है, बाकी तो फिर बल्लेबाज ही मैच को चलाते हुए दिखाई देंगे।
हैदराबाद की प्लेइंग XI : ट्रेविस हेड, पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, टी नटराजन, एडन मार्करम, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, अब्दुल समद, मयंक मार्कंडेय
राजस्थान की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, संदीप शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रोवमैन पॉवेल, ट्रेंट बोल्ट