झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी कहा, ‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’ - Samacharline.com

अन्य प्रदेशदेशहोम

झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी कहा, ‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’

PM_Modi

PM Modi In Jharkhand : झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। झारखंड को, यहां के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वह सिर्फ भाजपा है। हमें हमेशा पता होता है कि आपके मन में क्या है…”

पीएम मोदी ने कहा हमने बाबा साहेब की जयंती पर आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की और वो भी झारखंड की भूमि से की। आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। मुद्रा योजना की शुरुआत हमने झारखंड के दुमका से की। इसी तरह मोदी की गारंटी की गाड़ी भी हमने झारखंड के खूंटी से शुरू की। इसलिए तो मैं कहता हूं- झारखंड और भाजपा का दिल का नाता है।

पीएम मोदी ने कहा सिंहभूम और झारखंड की धरती… आदिवासी क्रांतिकारियों की धरती है, लेकिन कांग्रेस ने आदिवासियों के बलिदान को कभी सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस आजादी का पूरा श्रेय केवल एक परिवार को देना चाहती है, लेकिन ये भाजपा है, जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को एक और पहचान दी- इस दिन को हमने जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है।पीएम मोदी ने कहा इन्होंने आदिवासियों की जमीनें लुटने के बाद हमारे देश की सेना की जमीन पर भी आंख गड़ा कर रखी है। इतना बड़ा जमीन घोटाला जेएमएम के लोगों ने किया है। कांग्रेस और जेएमएम ने मिलकर झारखंड के मान-सम्मान को चोट पहुंचाई है।

 

Page 5MP Achievement Digital AD_300X250