हाकाल लोक पार्किंग में लगे मोबाइल टॉवर से गिरा इंजीनियर, तीन घंटे चले इलाज के बाद तोड़ा दम - Samacharline.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी, पाटनी तिराहे का नाम ‘हनुमान चौक’ करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

युवाओं से नशे से दूर रहकर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा...

उज्जैनदेशमध्य प्रदेशहोम

हाकाल लोक पार्किंग में लगे मोबाइल टॉवर से गिरा इंजीनियर, तीन घंटे चले इलाज के बाद तोड़ा दम

सार

विस्तार

उज्जैन की महाकाल लोक पार्किंग में लगे मोबाइल टॉवर पर संधारण के लिए चढ़ा इंजीनियर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करया गया, जहां करीब 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पीएम कराकर  परिजनों को सौंप दिया गया है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि महाकाल लोक पार्किंग में मोबाइल टावर लगे हैं। टावर में गड़बड़ी आने पर दोपहर में मोबाइल कंपनी के कर्मचारी और इंजीनियर पहुंचे थे। संधारण के लिए इंजीनियर ऊपर चढ़ा था। काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। जिसे साथी कर्मचारी और लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराने के बाद चले गए। अस्पताल की ओर से अज्ञात व्यक्ति के गिरने पर घायल होने की सूचना दी गई और बताया गया कि वह बेहोशी की हालत में है।

मोबाइल कंपनी जियो ने इंजीनियर के गिरने पर घायल होने की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन उज्जैन पहुंचे लेकिन, तब तक घायल की मौत हो गई थी। मृतक का नाम शादाब (24) निवासी देवास होना सामने आया है। पुलिस ने ड्युटी कम्पाउंडर की सूचना पर मर्ग कायम किया है। परिजनों ने बताया कि शादाब की एक महीने बाद शादी होने वाली थी।