भोपाल के पास बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत, आधा शरीर खाया, इंसान पर हमले की पहली घटना - Samacharline.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास, खिलाड़ियों को खेल किट एवं पुरस्कार किए वितरित, युवाओं से खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, क्रिटिकल केयर ब्लॉक,...

सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी, पाटनी तिराहे का नाम ‘हनुमान चौक’ करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

युवाओं से नशे से दूर रहकर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा...

देशभोपालमध्य प्रदेशहोम

भोपाल के पास बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत, आधा शरीर खाया, इंसान पर हमले की पहली घटना

सार

विस्तार

भोपाल वन क्षेत्र के औबेदुल्लागंज में चिकलोद सीमा पर बाघ के ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिसके बाद उनके आधे शरीर को खा गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इंसान पर हमला करने की बाघ की यह पहली घटना है। इस घटना के बाद से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार रायसेन वन परिक्षेत्र के तहत खरवई बीट के रंगपुरा केसरी के जंगल में नीमखेड़ा निवासी मनीराम जाटव जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। इसी दौरान उन पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद उनके नीचे के आधे शरीर को खा गया।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित क्षेत्र में दो बाघ का मूवमेंट है। गांव के लोगों को जंगल में ना जाने के लिए मुनादी कराई गई है। वन विभाग की तरफ से मृतक के परिवार को आठ लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है। वन विभाग जंगल में बाघ की सर्चिंग कर रहा है।