हार्दिक-नताशा के बीच हुआ तलाक तो हार्दिक को होगा यह बड़ा नुकसान! - Samacharline.com

कृष्ण : संकटों के बीच जीवन का शाश्वत समाधान

-प्रकाश त्रिवेदी विश्व आज राजनीतिक अस्थिरता,...

जैन दृष्टि में जन्माष्टमी : कृष्ण जन्म के साथ नेमिनाथ के वैराग्य का स्मरण

भारतीय संस्कृति में जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण...

Gen Z और Gen Alpha : अपेक्षाएँ और विमर्श -हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

हमें ईमानदारी से यह देखना होगा...

देशहोम

हार्दिक-नताशा के बीच हुआ तलाक तो हार्दिक को होगा यह बड़ा नुकसान!

Divorce : इस समय हार्दिक पांड्या की किस्मत शायद उनका साथ नहीं दे रही है. एक ओर जहां उनकी अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस क्वालीफायर राउंड से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में भी कुछ सही न होने की ख़बरें जोरों पर हैं. सोशल मीडिया पर हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा के बीच तलाक की ख़बरें फैल रही हैं. हालांकि हार्दिक या नताशा द्वारा इस मुद्दे पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यदि यह तलाक होता है तो हार्दिक की 70 प्रतिशत संपत्ति नताशा को मिलेगी.

मुंबई इंडियंस के IPL-2024 में खराब प्रदर्शन के कारण इस टीम के कप्तान हार्दिक खूब ट्रोल हुए. अब ख़बर है कि उनकी निजी जिंदगी में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दरअसल जब नताशा स्टेनकोविच ने अपना सरनेम ‘पांड्या’ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटाया तो ये ख़बरें और तूल पकड़ने लगीं. नताशा और हार्दिक की शादी कोविड के समय सादा तरीके से हुई थी. नताशा एक मॉडल हैं. इसके बाद 2023 में दोनों ने राजस्थान में एक बड़ा आयोजन किया. इसमें दोनों ने हिंदू और क्रिश्चन रीति रिवाज से शादी की. शादी से पहले की इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अगस्त्य है.