Weather News : ‘राहत की छांव’ देगी तपती धूप में यह ख़बर , आप भी पढ़िए… - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही : मुख्यमंत्री

ग्रामीण विकास में ब्लॉक प्रमुखों की...

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए नई “एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी” का गठन होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश...

भारत की यशस्वी सेना, भोपाल की धरती पर करेगी अपने अदम्य पराक्रम-पुरुषार्थ और शौर्य का प्रदर्शन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

देशहोम

Weather News : ‘राहत की छांव’ देगी तपती धूप में यह ख़बर , आप भी पढ़िए…

Weather Update: प्रंचड गर्मी से जूझ रहे आमजनमानस के लिए यह ख़बर थोड़ी राहत पहुंचाएगी. दरअसल आने वाले दिनों में तापमान में कमी आने की उम्मीद है. IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार इस संबंध में एक जानकारी दी है.

बता दें कि तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आम लोग त्रस्त हैं. स्कूल में विद्यार्थियों के बेहोश होने की ख़बरें आम हो चलीं हैं तो वहीं बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों खासकर ह्दय रोग से जूझ रहे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. वहीं पशु पक्षी भी बेहाल हैं. इस दिनों राजस्थान में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है. वहीं दिल्ली में भी पारा 48 डिग्री के पार पहुंचा. अब अब इन सबके बीच एक ख़बर आई है कि गुरुवार के बाद इस प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. पारा दो से तीन डिग्री तक लुढ़कने की उम्मीद है.

दिल्ली में IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, अभी अच्छी खबर ये है कि अरब सागर से हवाएं आ रही हैं। उसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। आज के लिए पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य-प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। कल के लिए ऑरेंज अलर्ट है और उसके बाद येलो अलर्ट जारी करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल के बाद हीटवेव की गंभीरता कम हो जाएगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है जिसके पंजाब हरियाणा के इलाके में हल्की बारिश भी हो सकती है। हमारा अनुमान है कि आज जो कुछ हिस्सों में तापमान 49 था वे 2-4 डिग्री कम होकर 45 तक पहुंच सकता है