राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के लिए नवांकुर के प्रिंस रैकवार का चयन - Samacharline.com

मध्य प्रदेशहोम

राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के लिए नवांकुर के प्रिंस रैकवार का चयन

गंजबासौदा (ओमप्रकाश चौरसिया)। राष्ट्रीय सेवा योजना नवांकुर इकाई के स्वयंसेवक प्रिंस रैकवार का चयन राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। इस शिविर का आयोजन चित्रकूट जिला सतना में दिनांक 8 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चयनित स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इस शिविर की संगठन व्यवस्था अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के द्वारा की जा रही है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के समन्वयक अनन्त कुमार सक्सैना तथा राष्ट्रीय सेवा योजना मुक्त इकाई प्रभारी राहुल सिंह परिहार के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।

रासेयो प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि विदिशा के एस० ए० टी० आई० कॉलेज में साक्षात्कार उपरांत प्रिंस रैकवार का चयन इस शिविर के लिए किया गया।प्रिंस रैकवार शिविर में भाग लेने हेतु चित्रकूट पहुॅंच चुके हैं। शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों को नेतृत्व के गुणों को सीखने का मौका मिलेगा।इस अवसर पर जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक प्रवीण कुमार जगा, नवांकुर विद्यापीठ के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार दीक्षित सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार ने प्रिंस को बधाई और शुभकामनाऍं दी।

Page 2MP Achievement Digital AD_300X250