Why we cannot go back to socialism? : Aditya Trivedi
I am returning from a discussion from a...
I am returning from a discussion from a...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र...

गंजबासौदा (विदिशा) ओपी चौरसिया। शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। जय स्तंभ से सावरकर चौक तक सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने नपा का अतिक्रमण दस्ता पुलिस बल के साथ पहुंचा। कार्रवाई की शुरुआत मटका दुकानों से हुई। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी वरुणेंद्र चौबे ने बताया कि एक दिन पहले तहसीलदार की अगुवाई में दुकानदारों को साफ चेतावनी दी गई थी। सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान खुद हटाने को कहा गया था। इसके बाद भी कई दुकानदारों ने निर्देश नहीं माने। प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।
टीम ने पहले जय स्तंभ क्षेत्र में
सड़क किनारे रखे मटके, स्टैंड, अन्य सामान हटवाया। फिर आगे बढ़कर दूसरी दुकानों के सामने रखा सामान भी हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मचा। कई लोग जल्दबाजी में सामान समेटते दिखे। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार सड़क किनारे अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। पैदल चलने वालों को रास्ता नहीं मिल रहा था। कई बार एम्बुलेंस को खड़ी होने में भी दिक्कत आती थी। प्रशासन ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा सड़क या फुटपाथ पर सामान रखा तो सख्त कार्रवाई होगी।