पर्यूषण पर्व में धर्म का मर्म कहाँ है..? जब धर्मसभा की पहचान साधना नहीं, भीड़ और वीवीआईपी से होने लगे
अक्षय जैन। पर्यूषण आत्मशुद्धि, संयम और...
अक्षय जैन। पर्यूषण आत्मशुद्धि, संयम और...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “मुख्यमंत्री स्कूटी...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

गंजबासौदा (विदिशा) ओपी चौरसिया। विगत कई दिनों से चल रहे युद्ध का असर गैस सिलेंडर वितरण पर नजर आ रहा है। जिसके चलते नगर में संचालित गैस एजेंसियों पर सुबह से लेकर शाम तक गैस सिलेंडर बुक कराने उपभोक्ताओं की लंबी लंबी कतारें लग रहीं है। वहीं ऊपर से मिले आदेशों के बाद एजेंसियों द्वारा अचानक व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक लगाए जाने से गैस सिलेंडरों पर आधारित होटल व्यवसायियों और छोटे चाय दुकानदार अपना कारोबार बंद करने मजबूर हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों शादी विवाह का सीजन चल रहा है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से शादी समारोह में बुकिंग करने वाले कैटर्स भी परेशान है। कई कैटरर्स ने अपनी बुकिंग तक कैंसिल कर दी है। नगर में दो गैस एजेंसी संचालित हैं इनमें बासौदा गैस एजेंसी के पास लगभग 25 हजार उपभोक्ता है। जबकि मां शीतला गैस एजेंसी के पास 22 हजार के लगभग उपभोक्ता है। नगर एवं ग्रामीण अंचलों में मिलाकर लगभग 50 हजार रसोई गैस उपभोक्ता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन नंबर सर्वर डाउन होने के कारण नहीं लग पा रहे हैं। जिसके कारण उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुंचकर ऑफलाइन गैस सिलेंडर बुक कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी उन उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रही है जिनके परिवारों में शादी विवाह के अलावा कोई अन्य समारोह आयोजित किया जाना है। बरेठ रोड, त्योंदा रोड पर चाय की दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर न मिलने के कारण 2 दिन से उनकी चाय की दुकान बंद है। एजेंसी पर नंबर भी नहीं लग रहे हैं। जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। नंबर लगाने के लिए एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है।
उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए गुरुवार से प्रशासनिक अधिकारियों ने गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार अरविंद यादव और खाद्य अधिकारी पिंकी शाक्य मौके पर मौजूद रहीं। अधिकारियों ने गैस सिलेंडर के स्टॉक और उसकी आपूर्ति व्यवस्था की गहनता से जांच की। तहसीलदार अरविंद यादव ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर शहर की सभी गैस एजेंसियों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घरेलू उपयोग में आने वाले गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ता परेशान ना हो बुकिंग के बाद तय समय सीमा में उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल रहे हैं। उन्होंने शहर के निवासियों को आश्वस्त किया कि घरेलू गैस की पर्याप्त व्यवस्था है और उन्हें किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एजेंसी द्वारा नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की पूर्ति की जा रही है। लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए दुकानदारों द्वारा कमर्शियल सिलेंडर की कमी बताई जा रही है। कई छोटे दुकानदार, विशेषकर चाय की दुकानें चलाने वाले, गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण परेशान हैं। छोटे दुकानदारों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। इस वजह से उन्हें अपना कारोबार बंद करना पड़ सकता है।