भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, बूथ सक्रियता पर दिया जोर - Samacharline.com

मध्य प्रदेशहोम

भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, बूथ सक्रियता पर दिया जोर

गंजबासौदा (ओमप्रकाश चौरसिया)। बरेठ रोड स्थित प्लाजा में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उद्देश्य संगठन को मजबूत करना रहा। वैचारिक स्पष्टता पर फोकस रहा। आगामी रणनीतियों को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीयन से हुई। वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। दो दिन चले सत्रों में संगठन, विचारधारा, तकनीकी उपयोग से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। दूसरे दिन जिला मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने सोशल मीडिया और नमो एप के उपयोग की जानकारी दी। जिला महामंत्री बलवीर सिंह रघुवंशी ने पार्टी के इतिहास और विचारधारा पर प्रकाश डाला। प्रदेश कार्यालय मंत्री महिला मोर्चा श्वेता त्यागी ने बूथ प्रबंधन और जनसंवाद को महत्वपूर्ण बताया।

Page 5MP Achievement Digital AD_300X250