प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया उपजेल का निरीक्षण - Samacharline.com
देशमध्य प्रदेशहोम

प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया उपजेल का निरीक्षण

गंजबासौदा( ओमप्रकाश चौरसिया)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेख सलीम ने उपजेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रधान जिला न्यायाधीश ने बंदियों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए जेल प्रशासन को संवेदन शीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जेल, परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और रसोईघर का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की स्थिति देखी। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने जेल में व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितेन्द्र सिंह तोमर, जेलर आलोक कुमार भार्गव सहित समस्त स्टॉफ सदस्य मौजूद रहें।

Page 6MP Achievement Digital AD_300X250