हरियाणा : टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवनरेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता
चंडीगढ़, 12 मई – प्रदेश सरकार की टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भावनात्मक...
चंडीगढ़, 12 मई – प्रदेश सरकार की टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन भावनात्मक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुवाहाटी (असम) में स्थित प्रसिद्ध श्री...
चंडीगढ़, 12 मई – हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड (एचईपीबी) की 19वीं बैठक...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा...

गंजबासौदा (ओमप्रकाश चौरसिया)। पेट्रोल पंपों पर अफवाह के चलते पेट्रोल-डीजल लेने उमड़ी भीड़ के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। जिसको लेकर एसडीएम अनुभा जैन, एसडीओपी शिखा भलावी एवं तहसीलदार अरविंद यादव की उपस्थिति में पटवारी सभागृह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों निर्देशित किया गया कि किसी को भी कंटेनर में पेट्रोल नहीं दिया जाए और किसानों को प्राथमिकता से डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, साथ ही आपात स्थिति के लिए पयाप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मुकेश पेट्रोल पंप संगठन के अध्यक्ष राजपूत ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, बल्कि अफवाह के कारण खपत अचानक बढ़ गई है। जिन पंपों पर समान्य रूप, से 1500 लीटर की खपत होती थी, वहां यह बढ़कर 5000 लीटर तक पहुंच गई है। लोग वाहनों के टैंक फुल कराने के सथ अतिरिक्त भंडारण भी कर रहे हैं. जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से पंपों पर पुलिस सुरक्षा की मांग की है, कुछ स्थानों पर सुबह स्टॉक की कमी देखी गई, लेकिन दोपहर तक टैंकर पहुंचने के बाद सप्लाई सामान्य हो गई। सप्लाई टैंकरों की संख्या कम होने से थोड़ी देरी हो रही है, जबकि प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक में स्पष्ट कहा कि पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। बैठक में एसडीएम, एसडीओपी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।