पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित रतलाम मंडल पर ‘रेल रन’ के माध्यम से दिया फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का संदेश
रतलाम, 12 अप्रैल: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में 12 अप्रैल 2026 को...
रतलाम, 12 अप्रैल: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में 12 अप्रैल 2026 को...
उज्जैन। डॉ. हेडगेवार जन्म शताब्दी स्मृति सेवा न्यास के प्रकल्प अंतर्गत आयोजित...
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिस स्पष्ट नीति...

रतलाम, 12 अप्रैल: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में 12 अप्रैल 2026 को पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल के अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा के निर्देशन में रेल रन का आयोजन किया गया । 12 अप्रैल को प्रातः RPF ग्राउंड से शुरू होकर रेलवे अस्पताल और न्यू रेलवे कॉलोनी स्पोर्ट्स ग्राउंड से वापस रेलवे सुरक्षा बल ग्राउंड तक पहुंचने वाली लगभग 3 किलोमीटर लंबी ‘रेल रन’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस उत्साहपूर्ण कार्यक्रम ने फिटनेस के महत्व के साथ ‘स्वच्छ और हरित रेलवे’ तथा रिड्यूस, रीयूज़ , रीसाइकल ‘Reduce, Reuse, Recycle’ जैसे पर्यावरणीय संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रचारित किया गया। इस रेल रन में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उत्साह के साथ शामिल हुए, जिसने इसे सामूहिक जागरूकता अभियान का रूप दे दिया।
यह प्रेरणादायक आयोजन पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा के नेतृत्व में संपन्न सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा, “ऐसे कार्यक्रम रेल परिवार को एकजुट करते हैं तथा सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत बनाते हैं। यह स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ पर्यावरण और जागरूक समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”