पुराने विवाद में युवक को मारा चाकू, आरोपी फरार.... 15 दिन पहले भी हुई थी, मारपीट व रिपोर्ट - Samacharline.com
उज्जैनदेशमध्य प्रदेश

पुराने विवाद में युवक को मारा चाकू, आरोपी फरार…. 15 दिन पहले भी हुई थी, मारपीट व रिपोर्ट

देवास। एक और पुलिस विभाग के द्वारा गुंडों को पकडऩे की मुहिम तेजी से चल रही है, पुलिस ऐसे गुंडों को पकड़ रही है, जिनके बड़े अपराधों से दूर तक कोई लेना-देना नही है। इस प्रकार की मुहिम के चलते गुरुवार को दोपहर में एक युवक पर आपसी विवाद के चलते धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसे घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया गया जहाँ उसका उपचार जारी है।

गुरुवार दोपहर में सतीश लीमोले निवासी बीएनपी गेट अंबेडकर नगर दोपहर में काम करके अपने घर की और जा रहा था, तभी उज्जैन रोड ब्रिज के नीचे विजय बडोले व विनय सिसोदिया ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक सतीश लिमोले ने बताया कि 15 दिन पहले उसके घर के पास रह रहे विजय और विनय से विवाद हुआ था, इसके बाद कोतवाली थाने पर प्रकरण भी दर्ज करवा दिया गया था। जिसके चलते आज दोपहर जब मैं उज्जैन रोड से अपने घर की ओर जा रहा था तो उन दोनों ने मुझे ब्रिज के नीचे बुलाया और मेरे साथ मारपीट करते हुए चाकू से अचानक हमला कर दिया। इसके तत्काल बाद वहां के लोगों द्वारा विजय को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां विजय का उपचार किया जा रहा है।

Digital AD 250x300-4