चीन: बाढ़-भूस्खलन के कारण 86 लोगों की मौत, 30,000 घर हुए नष्ट - Samacharline.com

होम

चीन: बाढ़-भूस्खलन के कारण 86 लोगों की मौत, 30,000 घर हुए नष्ट

बीजिंग: चीन में बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कुल 86 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 2.3 करोड़ प्रभावित हुए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के प्रवक्ता झांग जियातुआन के हवाले से बताया कि बाढ़ से 54 लाख एकड़ की कृषि भूमि प्रभावित हुई है जबकि 30,000 घर नष्ट हो गए हैं.

जान-माल का भारी नुकसान
इन प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम 13 लोग गायब हैं. जल संसाधन और वित्त मंत्रालय ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए 25 करोड़ की धनराशि निश्चित की है. चीन के बड़े हिस्से, विशेष रूप से दक्षिणी क्षेत्र हर साल गर्मी में भारी बारिश और तूफान से प्रभावित होते हैं, जिसके कारण जान-माल का भारी नुकसान होता है.

 

Page 3MP Achievement Digital AD_300X250