रिलायंस इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही का मुनाफा 9459 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंचा - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

होम

रिलायंस इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही का मुनाफा 9459 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंचा

नई दिल्लीः चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 9459 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है. इस दौरान कंपनी का मुनाफा उसके पेट्रोकेमिकल कारोबार से करीब दोगुना हो गया.

कंपनी की आय 56.5 फीसदी बढ़ी
कंपनी ने बताया है कि 2018- 19 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में उसका नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 9459 करोड़ रुपये हो गया जबकि इससे पिछले वर्ष इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 8021 करोड़ रुपये रहा था. इस दौरान कंपनी की आय 56.5 फीसदी बढ़कर 1,41,699 करोड़ रुपये हो गयी.

कंपनी ने कहा है कि अप्रैल-जून 2017 के मुनाफे में गल्फ अफ्रीका पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की बिक्री से मिले 1087 करोड़ रुपये की एक्सेप्शनल इनकम को अलग रखा गया है.

मुकेश अंबानी ने क्या कहा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि उनके पेट्रोकेमिकल कारोबार का टैक्स और अन्य प्रावधानों से पूर्व का मुनाफा यानी एबिटा बेहतर मार्जिन के चलते 94.9 फीसदी बढ़कर 7857 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो एक रिकार्ड बढ़त को दिखाता है.

इसके आगे मुकेश अंबानी ने कहा कि ‘पालिएस्टर चेन मार्जिन बेहतर होने और कारोबार के इजाफे से हमारे पेट्रोकेमिकल्स व्यावसाय में टैक्स, ब्याज भुगतान से पहले रिकार्ड कारोबार हुआ. वहीं मौसमी नरमी के बावजूद रिफाइनिंग कारोबार का प्रदर्शन स्थिर बना रहा.’

रिटेल बिजनेस रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा हुआ
कंपनी ने कहा है कि जहां रिटेल बिजनेस रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा हुआ है और इनकम टैक्स, डेप्रिसिएशन का भुगतान तीन गुणा हो गया. वहीं कंपनी के टेलीकॉम बिजनेस जियो ने इस दौरान अपने साथ रिकार्ड नये ग्राहक जोड़े हैं.