मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर...
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अमेरिकी राजदूत के कारों के काफिले पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया. अमेरिका की राजदूत मार्सिया बर्निकेट ने कहा कि शनिवार रात को हुए इस हमले में उन्हें और उनकी टीम को कोई हानि नहीं पहुंची है लेकिन दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं.
यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब बांग्लादेश में बड़ी संख्या में कॉलेज और स्कूली छात्र सड़क सुरक्षा को लेकर सप्ताह भर से प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने रविवार को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. स्ट्रीट हमलों में 50 प्रदर्शनकारी घायल हो गए.
बांग्लादेशी मीडिया का कहना है कि सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने छात्रों से मारपीट की. छात्र यह जानने के लिए मार्च निकाल रहे थे कि शनिवार को प्रदर्शनकारियों पर हमला क्यों किया गया, जिसमें दर्जनों छात्र घायल हो गए. अमेरिकी राजदूत ने इस हिंसा की निंदा की है.
दूतावास के फेसबुक पेज के मुताबिक, “हजारों की संख्या में युवाओं पर हिंसक और बर्बर हमलों को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता. ये छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं.”