शेयर बाजार: निफ्टी पहली बार 11400 के पार, सेंसेक्स भी 200 अंक मजबूत - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

होम

शेयर बाजार: निफ्टी पहली बार 11400 के पार, सेंसेक्स भी 200 अंक मजबूत

शेयर बाजार ने इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत रिकॉर्ड स्तर पर की है. सोमवार को निफ्टी पहली बार 11400 के पार खुला है. वहीं, सेंसेक्स 219.12 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 37,775.28 के स्तर पर खुला है.

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन निफ्टी ने नया रिकॉर्ड रचते हुए 58.30 अंकों की बढ़त के साथ 11,419.10 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की है. वहीं, सेंसेक्स ने 220.59 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 37,776.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की है.

शुरुआती कारोबार में निफ्टी-50 पर बैं‍क‍िंग शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. इसमें आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयर टॉप गेनर में शामिल हुए हैं.

आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2.33 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं, एसबीआई के शेयर 2.24 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

रुपये की मजबूत बढ़त:

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन रुपये में भी तेजी देखने को मिल रही है. रुपये ने एक डॉलर के मुकाबले 68.57 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है. इससे पहले शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 68.61 के स्तर पर बंद हुआ था.