रेलवे स्टेशनों पर मिल सकेंगी सस्ती जेनरिक दवाइयां - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

रेलवे स्टेशनों पर मिल सकेंगी सस्ती जेनरिक दवाइयां

नई दिल्ली। रेलवे के बहुउद्देश्यीय स्टॉलों (एमपीएस) पर जल्द ही सस्ती जेनरिक दवाइयां भी उपलब्ध होंगी। रेल यात्रा के दौरान यात्रियों की सहूलियत के लिए यह फैसला लिया गया है। सरकार ने गुरुवार को रेलवे बोर्ड के इस फैसले के बारे में संसद को जानकारी दी।

लोकसभा में एक लिखित जवाब में रेल राज्यमंत्री राजन गोहाई ने बताया कि वर्तमान में इस तरह के सिर्फ तीन स्टॉल संचालित हैं और तीनों ही मुंबई में हैं। ये तीनों चर्चगेट, मुंबई सेंट्रल और अंधेरी रेलवे स्टेशनों पर संचालित हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान बहुउद्देश्यीय स्टॉल नीति के तहत प्लेटफॉर्म्स पर यात्रा के दौरान जरूरी गैर-खानपान वाली वस्तुओं के लिए एकल स्टॉल की व्यवस्था है। इन स्टॉलों पर किताबें, पत्रिकाएं, समाचारपत्र, ओटीसी दवाइयां, दूध पाउडर जैसी विभिन्न वस्तुओं की बिक्री करने की अनुमति है।

अब इन्हीं स्टॉलों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के मुताबिक सस्ती जेनरिक दवाइयों की बिक्री की अनुमति देने का फैसला लिया गया है।