इंडोनेशिया में भूकंप के बाद अब तक 164 से ज्यादा की मौत - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद अब तक 164 से ज्यादा की मौत

जकार्ता। इंडोनेशिया के लॉमबोक द्वीप पर आए भूकंप की विनाशलीला अब तक खत्म नहीं हुई है। इस बीच गुरुवार को देश में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई है। बता दें कि पिछले दिनों आए भूकंप के कारण अब तक 164 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। माना जा रहा है कि इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

प्रभावितों की संख्या डेढ़ लाख से पार

प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हजारों घर तबाह हो चुके हैं और लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। 70,000 से बढ़कर इनकी संख्या अब डेढ़ लाख से भी अधिक हो गई है। स्कूल, मस्जिद, और घरों की इमारतें गिरने से मलबे में दबे हुए लोगों में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

डिजास्टर एजेंसी प्रबंधक का कहना है कि शेल्टर्स में डॉक्टरों को तैनात किया जा रहा है साथ ही कुछ डॉक्टरों को अलग-अलग जगहों पर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमने पहली बार इस तरह के मंजर का अनुभव किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले चार दिनों में अब तक 355 झटके दर्ज किए गए हैं।