वाजपेयी के निधन पर पाकिस्तान में भी शोक, ‘राजनेता’ बताते हुए दी श्रद्धांजलि - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

वाजपेयी के निधन पर पाकिस्तान में भी शोक, ‘राजनेता’ बताते हुए दी श्रद्धांजलि

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ‘राजनेता’ बताते हुए उनके निधन पर शोक जताया है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमें अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का दुखद समाचार मिला है.”

प्रवक्ता ने कहा, “वाजपेयी एक प्रख्यात राजनेता थे, जिन्होंने भारत-पाक संबंधों में परिवर्तन लाने की दिशा में काम किया. वह विकास के लिए दक्षेस और क्षेत्रीय सहयोग के प्रमुख समर्थक थे.”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और लोगों की तरफ से वाजपेयी के परिवार और भारत की सरकार एवं लोगों के प्रति ‘हार्दिक संवेदना’ प्रकट की.

पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान शांति की दिशा में उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा. खान ने कहा कि वाजपेयी उप महाद्वीप के प्रमुख राजनीतिक शख्सियत थे और उनके निधन से एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है.

उन्होंने कहा, “मैं दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट करता हूं.”

वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली के एम्स में 93 साल की आयु में निधन हो गया. उनके जाने से देश में शोक की लहर हैं.