सलमान खान की लग्जीरियस वैनिटी वैन में है मेकअप और स्टडी रूम, भारत के प्रोड्यूसर ने शेयर किए फोटो - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

होम

सलमान खान की लग्जीरियस वैनिटी वैन में है मेकअप और स्टडी रूम, भारत के प्रोड्यूसर ने शेयर किए फोटो




सलमान खान इन दिनों माल्टा में फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच ‘भारत’ के प्रोड्यूसर निखिल नमित ने सलमान की वैनिटी वैन की फोटोज शेयर की हैं। इसमें सलमान की वैनिटी वैन अंदर से बेहद लग्जीरियस नजर आ रही है। वहीं वैनिटी का आउटलुक भी जबरदस्त है।

ये है सलमान की वैनिटी में खास :सलमान की आलीशान वैनिटी में मेकअप रूम के अलावा स्टडी रूम भी है, जहां सलमान फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ते और रिहर्सल करते हैं। इसमें शॉवर और टॉयलेट के अलावा मूड के हिसाब से एडजस्ट होने वाली लाइटिंग भी है।

सलमान को ऑफर हुई थी ‘धूम-4’ :‘धूम-4’ को लेकर कई सारी खबरें सुनने को मिल रही हैं। पहले सलमान खान इस फिल्म को करने वाले हैं लेकिन बाद में प्रोडक्शन हाउस (YRF) ने इससे इंकार कर दिया। बाद में खबर आई कि शाहरुख खान फिल्म का हिस्सा होंगे लेकिन अभी तक इसका भी कन्फर्मेशन नहीं आया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार रणवीर सिंह और रणबीर कपूर इस फिल्म में दिखाई दे सकते हैं।
– इस साल फिल्म का चौथा पार्ट विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट करेंगे। रणवीर या रणबीर पॉजिटव रोल में दिखाई दे सकते हैं।

लग्जीरियस वैनिटी वैन Photos