Asian Games : तीरंदाज मुस्‍कान को 75 लाख रुपये देगी मप्र सरकार - Samacharline.com
होम

Asian Games : तीरंदाज मुस्‍कान को 75 लाख रुपये देगी मप्र सरकार

भोपाल। मध्‍यप्रदेश सरकार ने जबलपुर की तीरंदाज मुस्‍कान किरार को 18 वें एशियन गेम्‍स में कंपाउंड तीरंदाजी के टीम वर्ग का रजत पदक जीतने पर 75 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस आशय की घोषणा की है। भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम को जकार्ता में फाइनल में दक्षिण कोरिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मंगलवार को एशियन गेम्स में कंपाउंड तीरंदाजी में सिल्वर मेडल हासिल किया। संघर्षपूर्ण फाइनल में दक्षिण कोरिया ने भारत को 231-228 के अंतर से हराया। तीन सेट के बाद दोनों ही टीमें 173-173 अंकों के साथ बराबरी पर थीं, लेकिन आखिरी राउंड में भारत का प्रदर्शन खराब रहा।

इससे पहले महिला वर्ग के सेमीफाइनल में मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 225-222 से हराया था। चीनी ताइपे ने शुरुआती दो फ्रेम 58-55, 57-55 से जीते। इसके बाद भारत ने अगले दो फ्रेम 57-55, 58-52 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। 18 वर्षीया मुस्कान मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है।

Page 1MP Achievement Digital AD_300X250