मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज...

भोपाल-इंदौर हाइवे पर जावर क्षेत्र की डोडी घाटी के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार पलटने के बाद उसमें आग लग गई। आग लगने से कार में सवार रायसेन के राजवाड़ा गांव के तीन युवक जिंदा जल गए। कार में ही उनकी मौत हो गई, जबकि दो युवक बुरी तरह झुलस गए। पांचों युवक इंदौर से लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब दो बजे इंदौर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार डोडी घाटी के पास पलट गई जिससे उसमें आग लग गई। कार में सवार रायसेन जिले के राजवाड़ा गांव निवासी आशीष धाकड़ (23), जितेंद्र (26), धर्मेंद्र लोधी (25) की कार में ही जलने से मौत हो गई। जबकि राज व उदित उर्फ आदित्य ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
इंदौर-भोपाल हाइवे पर सीहोर के डोडी चौकी के पास हादसे की खबर अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को पीड़ा की इस घड़ी में दुख सहने की शक्ति दें।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 2, 2018