बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर क्षेत्र, अच्छी बरसात के आसार - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

भोपालमध्य प्रदेश

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर क्षेत्र, अच्छी बरसात के आसार

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर (कम दबाव) का क्षेत्र बनने से प्रदेश में एक बार फिर तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश से लगे क्षेत्रों में बने ऊपरी हवा के चक्रवातों के प्रभाव से भी गुरुवार से बरसात की गतिविधियों में तेजी आएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ। उसके गुरुवार तक गहरा अबदाब का क्षेत्र बनकर आगे बढ़ने के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञानी बीके साहा ने बताया कि एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) दक्षिण-पूर्व हरियाणा से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। मानसून ट्रफ फिरोजपुर, सोनीपत, बंदायु, सुल्तानपुर, छपरा, धनबाद, बांकुरा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

उप्र के दक्षिणी भाग में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसी तरह राजस्थान पर भी एक चक्रवात सक्रिय है। इन सिस्टम के कारण मप्र में बड़े पैमाने पर आद्रता आ रही है। साहा के मुताबिक गुरुवार से राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बरसात की गतिविधियों में तेजी आएगी। शुक्रवार को कई स्थानों पर झमाझम बरसात होने की भी संभावना है। उधर बुधवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक सागर में 33,पचमढ़ी, नरसिंहपुर में 17,सीधी में 12,ग्वालियर में 9.8,रीवा में 6, उमरिया में 5, श्यौपुरकला में 3 मिमी. बरसात हुई।