मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री
गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए सुपर 4 के मुकाबले में टीम इंडिया को अगर जीत मिली है, तो उसमें जसप्रीत बुमराह का रोल बहुत बड़ा रहा. पाकिस्तान की पारी के दौरान शोएब मलिक काफी लय में नजर आ रहे थे.
मलिक का विकेट भारत के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. शोएब मलिक को भारत के बेहतरीन डेथ ओवरों के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन लौटाया. मलिक पाकिस्तान टीम के 203 के स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 90 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे.
मलिक होते तो कुछ भी हो सकता था
मलिक का वनडे में यह 43वां अर्धशतक था. मलिक अगर आउट नहीं होते तो पाकिस्तान की टीम 260-270 के स्कोर तक भी पहुंच सकती थी. मलिक के आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम आखिरी पांच ओवरों में केवल 26 रन ही बना सकी जिसके कारण वह सात विकेट पर 237 रन तक ही पहुंच सकी.
बुमराह के कारण 25 से 30 रन कम बने
जसप्रीत बुमराह ने डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्हीं के कारण ही पाकिस्तान ने लगभग 25 से 30 रन कम बनाए, नहीं तो मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था.
44वें ओवर में बुमराह ने कराई वापसी
भारत ने हालांकि अंतिम आठ ओवरों में केवल 44 रन देकर अच्छी वापसी की. रोहित शर्मा ने 44वें ओवर में भुवनेश्वर की जगह बुमराह को गेंद सौंपी जिन्होंने मलिक को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई.
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी दाईं तरफ डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लिया. चहल ने आसिफ अली को बोल्ड करके पाकिस्तान की डेथ ओवरों की योजना पर पानी फेरा. मोहम्मद नवाज 15 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि शादाब खान ने दस रन बनाए.