भारत-अफगानिस्तान टाई मैच में धोनी ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

भारत-अफगानिस्तान टाई मैच में धोनी ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

मल्टीमीडिया डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को दुबई में एशिया कप में खेला गया मैच टाई रहा। यह मैच महेंद्रसिंह धोनी के लिए विशेष रूप से यादगार बन गया क्योंकि उन्होंने इस मैच में लंबे समय के बाद टीम इंडिया की कमान संभाली और कई रिकॉर्ड भी बनाए।

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टाई मैच : अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा टाई वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्रसिंह धोनी के नाम दर्ज था और उन्होंने इस टाई मैच के साथ और बेहतर कर लिया। अब उनके नाम ऐसे 5 मैच दर्ज हो चुके हैं। रिची रिचर्डसन (वेस्टइंडीज), स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया) और शॉन पोलक (द. अफ्रीका) 3-3 मैचों के साथ दूसरे क्रम पर हैं।

सबसे उम्रदराज भारतीय वनडे कप्तान :महेंद्रसिंह धोनी अब वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए। उन्होंने 37 वर्ष 80 दिन की उम्र में टीम की कमान संभाली। उन्होंने इसी के साथ मोहम्मद अजहर का 36 वर्ष 124 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा।

सबसे ज्यादा वनडे मैचों में नेतृत्व के मामले में तीसरे क्रम पर : धोनी ने भारतीय कप्तान के रूप में यह 200वां वनडे मैच खेला। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे कप्तान बने। उनसे पहले न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग यह कमाल कर चुके हैं।

भारत की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा मैच : इस मैच में खेलने के साथ ही धोनी अब भारत की तरफ से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में दूसरे क्रम पर पहुंच गए। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। अब सिर्फ सचिन तेंडुलकर (664 मैच) ही उनसे आगे हैं।