LIVE INDvsWI : भारत को पहला झटका, राहुल आउट - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
होम

LIVE INDvsWI : भारत को पहला झटका, राहुल आउट

राजकोट। शेनोन गेब्रिएल ने गुरुवार को भारत को पहले टेस्ट मैच में पहला झटका दिया जब उन्होंने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को आउट किया। भारत ने पहले दिन पहली पारी में 4 ओवरों में 1 विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 22 और चेतेश्वर पुजारा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गेब्रिएल ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर राहुल को एलबीडब्ल्यू किया वे खाता भी नहीं खोल पाए, उन्होंने रिव्यू भी लिया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

पृथ्वी शॉ ने भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू किया। पृथ्वी शॉ को कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कैप प्रदान की। वे भारत के 293वें टेस्ट खिलाड़ी बने। मयंक अग्रवाल को मौका नहीं मिला।भारत को पिछले नौ महीनों में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में हार का सामना करना पड़ा लेकिन तब भी टेस्ट मैचों में दुनिया की नंबर एक टीम बना हुआ है। अब भारतीय टीम इंग्लैंड में मिली हार को पीछे छोड़ इस सीरीज़ पर फोकस कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 12 खिलाड़ियों के नाम का एलान किया है।

यह तय है कि भारत इस मैच में नयी सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरेगा। लोकेश राहुल के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे। मयंक अग्रवाल को अंतिम 12 में जगह नहीं मिली है तो ऐसे में उन्हें अपने पदार्पण के लिए थोड़ा और इंतजार करना पडेगा। मध्यक्रम की जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा, कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान अंजिक्य रहाणे के ऊपर होगी।

इनके हाथ में होगी भारतीय गेंदबाजी

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो भारत का तीन स्पिनरों – आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ खेलना तय है। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को विश्राम देने तथा ईशांत शर्मा के चोटिल होने के बाद उमेश यादव और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। चोटिल हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। एशिया कप में वनडे में शानदार वापसी करने वाले जडेजा अपने घरेलू मैदान पर चमक बिखेरने के लिये तैयार होंगे।

पंत पर भी होंगी सभी की निगाहें

एक अन्य खिलाड़ी रिषभ पंत पर भी निगाह टिकी रहेगी जिन्होंने ओवल में 114 रन की पारी खेलकर टीम में अपनी जगह सुरक्षित रखी है। ओवल में अपने पदार्पण पर 56 रन बनाने वाले हनुमा विहारी को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पाएगी क्योंकि टीम पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों को उतारना चाहती है।

खुद को साबित करने आई वेस्टइंडीज

भारत की यह सबसे दमदार टीम नहीं है लेकिन तब भी वह अनुभवहीन वेस्टइंडीज पर दबदबा बनाने में सक्षम है। कैरेबियाई टीम में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन उन्हें भारत में खेलने का खास अनुभव नहीं है। उसकी 15 सदस्यीय टीम में से केवल पांच खिलाड़ियों को ही भारत में टेस्ट खेलने का अनुभव है और इनमें तेज गेंदबाज केमार रोच भी शामिल हैं जो बारबाडोस में अपनी नानी के निधन के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

जिन अन्य खिलाड़ियों को भारत में टेस्ट खेलने का अनुभव है उनमें देवेंद्र बिशू, क्रेग ब्रेथवेट, किरोन पॉवेल और शेनोन गैब्रियल शामिल हैं। वेस्टइंडीज नवंबर 2013 में सचिन तेंडुलकर की विदाई श्रृंखला में खेलने के बाद पहली बार भारत में टेस्ट खेल रहा है।

कोच स्टुअर्ट लॉ की देखरेख में टीम ने कुछ अच्छे परिणाम दिए हैं। उसने पिछले साल इंग्लैंड को लीड्स में हराया जिसमें शाई होप ने 147 और नाबाद 118 रन की पारियां खेली थी। वेस्टइंडीज स्वदेश में श्रीलंका के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलने और बांग्लादेश पर 2-0 की जीत दर्ज करने के बाद भारत दौरे पर आ रहा है। लॉ को अपनी टीम से काफी उम्मीद हैं। उनकी टीम ने वड़ोदरा में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलने से पहले दुबई में अभ्यास किया था।

लॉ ने कहा, ‘भारत का दौरा करना दूसरी टीमों के लिए हमेशा मुश्किल होता है। हमें दुनिया को दिखाना होगा हम भी अच्छा खेल सकते हैं और मौके का फायदा उठा सकते हैं।’

भारत को आठवें नंबर की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से बहुत कुछ हासिल नहीं होगा लेकिन कैरेबियाई टीम अपना प्रभाव छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उसे भारत के खिलाफ 2002 के बाद अपनी पहली जीत का इंतजार है जबकि भारतीय सरजमीं पर उसने 1994 के बाद कोई मैच नहीं जीता है।

टीमें – भारत : केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज : क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), किरोन पॉवेल, शाई होप, सुनील एम्ब्रिस, शिमरोन हेटमेयर, रोस्टन चेज, शेन डॉवरिच, , किमो पॉल, देवेंद्र बिशू, शर्मन लुईस, शेनोन गेब्रिएल।