पहले टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 34 रन से हराया - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

पहले टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 34 रन से हराया

इमरान ताहीर की धमाकेदार गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को पहले टी-20 मैच में 34 रन से हरा दिया. इमरान ताहीर ने साउथ अफ्रीका के लिए चार ओवर में 23 रन खर्च कर पांच विकेट अपने नाम किया. इमरान ताहीर को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी की टीम को जिस शुरुआत की उम्मीद थी वह नहीं मिली और महज 11 रन के भीतर दोनों ओपनर बल्लेबाज आउट हो गए. क्विटन डी कॉक (5) और गिहाहन क्लॉएट (2) के आउट होने के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसी और गिहाहन क्लॉएट ने पारी को संभाला और दोनों के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान डुप्लेसी 34 रन बनाकर आउट हुए जबकि रस्सी वैन डेर ड्यूसेन ने 56 रन बनाए.

निचले क्रम में डेविड मिलर ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली. मिलर ने अपनी इस पारी में 34 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्के और एक चौका लगाया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की भी शुरुआत बेहत खराब रही और टॉप चार बल्लेबाज 40 रन के भीतर पवेलियन वापस लौट गए. मध्यक्रम में पीटर मून और सीन विलियम्स के बीच एक छोटी सी साझेदारी देखने को मिली. विलियम्स ने 21 रन बनाए वहीं पीटर मून 44 रनों की पारी खेली.

निचले क्रम में ब्रेंडन मावुटा ने 28 रनों का योगदान दिया जबकि आखिर के दो बल्लेबाज बिना कोई खाता खोले आउट हुए.

इमरान ताहीर के पांच विकेट के अलावा जुनियक डाल और एंडिल फेहेलुकवेओ ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि लुंगी एनगिडी को एक विकेट मिला.