दिल्ली में पेट्रोल के दाम घटकर हुए 78 रुपए, अब तक 3.89 रुपए कम हुए दाम - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

दिल्ली में पेट्रोल के दाम घटकर हुए 78 रुपए, अब तक 3.89 रुपए कम हुए दाम

नई दिल्ली। महंगे हो चुके पेट्रोल-डीजल के दामों से इन दिनों लगातार राहत मिल रही है। पिछले 18 दिनों से लगातार तेल के दामों में कमी आ रही है और यह कमी शनिवार को भी जारी रही।

आज दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता हुआ वहीं डीजल 11 पैसे सस्ता हुआ इसके बाद राजधानी मे पेट्रोल 78.99 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 73.53 रुपए मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84.49 रुपए लीटर है जबकि डीजल 77.06 रुपए मिल रहा है।

17 अक्टूबर से शुरू हुई दामों में कटौती फिलहाल जारी है और अब तक पेट्रोल जहां तीन रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है वहीं डीजल लगभग ढाई रुपए तक सस्ता हुआ है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी 1.50 रुपये कम कर दिया था। इसके बाद कंपनियों की ओर से एक रुपये की राहत दी गई। इसके बाद भाजपा शासित कुछ राज्यों ने 2.50 रुपये वैट कम करने की घोषणा की थी। लेकिन यह कटौती तब बराबर हो गई जब तेल के दाम लगातार बढ़ते रहे।

त्यौहारों के पहले इन कुछ दिनों में हुई कटौती ने आम आदमी को राहत दी है।