नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

मल्टीमीडिया डेस्क। भारत के स्पिनर कुलदीप यादव ने ब्रिस्बेन में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने न सिर्फ किफायती गेंदबाजी की, वरन उन्होंने एक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की। कुलदीप ने पहले 15 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दुनिया के सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया।
कुलदीप इस मैच से पहले 14 मैचों में 12.48 की औसत से 29 विकेट ले चुके थे। उन्होंने ब्रिस्बेन टी20 में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच (27) को खलील अहमद के हाथों झिलवाया। कुलदीप ने इसके बाद तूफानी बल्लेबाजी कर रहे क्रिस लिन (37) को अपनी ही गेंद पर लपका। इस तरह उन्होंने 15 टी20 मैचों में अपने विकेटों की संख्या को 31 तक पहुंचाते हुए श्रीलंकाई स्पिनर अजंथा मेंडिस का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड मेंडिस के नाम था जिन्होंने 15 मैचों में 29 विकेट लिए थे।
कुलदीप के साथी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस सूची में तीसरे स्थान पर है। युजवेंद्र ने अपने पहले 15 टी20 मैचों में 27 विकेट झटके हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल और न्यूजीलैंड के स्पिनर इश सोढ़ी ने अपने पहले 15 टी20 मैचों में 26-26 विकेट लिए थे।
कुलदीप ने 24 रनों पर 2 विकेट लिए। उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की, जहां अन्य भारतीय गेंदबाजों की पिटाई हुई थी, वहीं उन्होंने शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया।