Ind vs Aus: एडिलेड के पिच क्यूरेटर ने बराबरी के मुकाबले के लिए किया ये काम - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com
होम

Ind vs Aus: एडिलेड के पिच क्यूरेटर ने बराबरी के मुकाबले के लिए किया ये काम

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट की मेजबानी करने वाले एडिलेड मैदान के क्यूरेटर डेमियन हॉग ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पिच पर ‘थोड़ी घास’ रहने दी है। पिछले तीन सत्रों में यहां डे-नाइट टेस्ट खेला गया था, जिसमें पहला टेस्ट तीन दिन तक, दूसरा चार दिन तक और तीसरा टेस्ट पांचवें दिन के पहले सत्र तक चला था।

हॉग ने कहा कि डे-नाइट टेस्ट में गुलाबी गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए घास की अतिरिक्त परत को छोड़ा गया था। उन्हें नहीं लगता कि गुरुवार को लाल गेंद से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पिच में कोई बदलाव करना चाहिए। हॉग ने कहा कि हम कुछ अलग नहीं कर रहे। हमारी तैयारी उसी तरह की है। सिर्फ यह बदलाव होने वाला है कि हम कवर को जल्दी हटा देंगे और खेल जल्दी शुरू होगा। यह जरूरी है कि पिच पर थोड़ी घास छोड़ी जाए, ताकि गेंद और बल्ले के बीच बराबरी का मुकाबला हो सके।