Ind vs Aus: पंत का विश्व रिकॉर्ड, दिग्गजों की बराबरी पर पहुंचे - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

खेल/क्रिकेटहोम

Ind vs Aus: पंत का विश्व रिकॉर्ड, दिग्गजों की बराबरी पर पहुंचे

मल्टीमीडिया डेस्क। भारत के विकेटकीपर रिषभ पंत के लिए सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच यादगार बन गया। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपने इस पहले टेस्ट मैच में ही युवा विकेटकीपर पंत ने दिग्गजों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वे अब एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपरों के मामले में इंग्लैंड के जैक रसेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स की बराबरी पर पहुंचे।

मोहम्मद शमी ने मिचेल स्टार्क (28) को पंत के हाथों झिलवाया और ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में आठवां झटका लगा। यह पंत का इस टेस्ट मैच में रिकॉर्ड 11वां शिकार था और उन्होंने ये सभी शिकार कैच के रूप में किए। उन्होंने इसी के साथ एक टेस्ट मैच में विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा शिकार करने के रिद्धिमान साहा के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। साहा ने इसी वर्ष (2018 में) केपटाउन में द. अफ्रीका के खिलाफ 10 शिकार किए थे। पंत ने इससे पहले बुमराह की गेंद पर अंतिम दिन विपक्षी कप्तान टिम पेन का कैच लपककर उन्हें इस मैच में अपना 10वां शिकार बनाया। पंत ने इसी के साथ एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा शिकार के रिद्धिमान साहा के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी। पंत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 6 कैच लपके थे।

पंत ने इसी के साथ रसेल और एबी डीविलियर्स के एक टेस्ट मैच में 11-11 शिकार के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रसेल ने यह करिश्मा द. अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 1995 में और डीविलियर्स ने यह कारनामा 2013 में जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

एक टेस्ट मैच में विकेटकीपर के सबसे ज्यादा शिकार

11 – रिषभ पंत वि. ऑस्ट्रेलिया (एडिलेड 2018)

11 – जैक रसेल वि. दक्षिण अफ्रीका (जोहान्सबर्ग 1995)

11 – एबी डीविलियर्स वि. पाकिस्तान (जोहान्सबर्ग 2013)

10 – बॉब टेलर वि. भारत (मुंबई 1980)

10 – एडम गिलक्रिस्ट वि. न्यूजीलैंड (हेमिल्टन 2000)

10- रिद्धिमान साहा वि. द. अफ्रीका (केप टाउन 2018)