NASA insight: नासा के इनसाइट ने मंगल पर ली पहली सेल्फी - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

होम

NASA insight: नासा के इनसाइट ने मंगल पर ली पहली सेल्फी

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट यान ने अपनी रोबोटिक भुजा का इस्तेमाल कर मंगल पर अपनी पहली सेल्फी ली है। यह तस्वीर 11 छोटे चित्रों का समूह है। इनमें इनसाइट का डेक, सोलर पैनल और वैज्ञानिक उपकरण दिख रहे हैं।

नासा का कहना है कि 2012 में लांच हुआ क्यूरियोसिटी रोवर भी इसी तरह छोटी-बड़ी तस्वीरें उतारता था जिन्हें बाद में जोड़ा जाता था। मंगल ग्रह की सतह और वहां के वातावरण का अध्ययन करने के लिए इस साल मई में इनसाइट लैंडर को लांच किया गया था। यह 26 नवंबर को मंगल पर उतरा था।

दो हफ्ते बाद ही वैज्ञानिकों को इसके जरिये लाल गृह का वृहत चित्र मिल गया है। इसे 52 छोटी-बड़ी तस्वीरों को मिलाकर तैयार किया गया है। इसका अध्ययन कर खगोलविद इनसाइट में लगे भूकंप और ताप के प्रवाह को मापने वाले यंत्र को लाल ग्रह की सतह पर तैनात करने की जगह सुनिश्चित कर पाएंगे।

ये दोनों यंत्र समतल जमीन पर बेहतर काम करते हैं। इसी के चलते इनसाइट को मंगल के कम पथरीले इलाके इल्सियम प्लेनिशिया में उतारा गया है। इनसाइट मिशन के प्रमुख जांचकर्ता ब्रूस बेनेरडिट ने कहा, ‘यह इलाका हमारे अनुमान से बेहतर निकला है। इस क्षेत्र में पत्थर, चट्टान और पहाड़ों का ना होना हमारे उपकरणों के लिए अच्छा है। इससे हम वहां की जमीन के भीतर तक खोदाई कर सकेंगे।’