Ind vs Aus: इस लिहाज से तो भारत का टेस्ट सीरीज जीतना लगभग तय - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

होम

Ind vs Aus: इस लिहाज से तो भारत का टेस्ट सीरीज जीतना लगभग तय

मल्टीमीडिया डेस्क। विराट कोहली की टीम इंडिया एडिलेड में पहला टेस्ट मैच जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी हैं। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बगैर खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम कमजोर है और भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। अब तो आंकड़े भी टीम इंडिया के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

भारतीय टीम जब विदेशी धरती पर पहला टेस्ट मैच जीत लेती है तो उसके बाद उसका प्रदर्शन शानदार हो जाता है और सीरीज अधिकांश मौकों पर उसकी झोली में ही आ जाती है। टीम इंडिया ने विदेश में 14 टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट जीता और इनमें से 11 बार वह टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाने में सफल हुई। सिर्फ 2006-07 में द. अफ्रीका में उसे पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भी हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह इस दिलचस्प आंकड़े ने भारतीय खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ा दिया होगा।

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले तीन टेस्ट मैच पर्थ, मेलबर्न और सिडनी में खेलने हैं। टीम इंडिया इससे पहले मेलबर्न और सिडनी में टेस्ट जीत चुकी है। मेलबर्न में तो भारत दो बार टेस्ट मैच (1977-78 और 1981) तथा सिडनी में एक बार (1978) में जीत दर्ज कर चुका है।

टीम इंडिया का इस वर्ष विदेशी धरती पर प्रदर्शन अच्छा रहा है, भले ही उसे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के हाथों सीरीज गंवानी पड़ी थी इसके बावजूद उसने जुझारू खेल दिखाया था। विराट के जांबाज पहला टेस्ट जीत चुके हैं और उन्होंने जीत का स्वाद चख लिया है।

अपेक्षाकृत कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुछ हद तक उनका काम आसान कर दिया है। पर्थ में भारत को अवश्य रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की कमी खलेगी लेकिन अन्य खिलाड़ी इस मौके का लाभ उठाना चाहेंगे।