नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

ढाका। कप्तान शाकिब अल हसन के ऑलराउंड खेल और लिटन दास के अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 मैच में गुरुवार को यहां वेस्टइंडीज को 36 रन से हराया। बांग्लादेश ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की। सीरीज का तीसरा और अंतिम शनिवार को खेला जाएगा।
दास (34 गेंदों पर 60 रन) के टी-20 में दूसरे अर्धशतक तथा शाकिब (नाबाद 42) और महमदुल्लाह (नाबाद 43) के बीच पांचवें विकेट के लिए केवल सात ओवर में 89 रन की अटूट साझेदारी से बांग्लादेश ने चार विकेट पर 211 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। बांग्लादेश का अपने घर में टी-20 में अब तक का सर्वाधिक स्कोर है।
शाकिब ने इसके बाद अपनी स्पिन गेंदबाजी का कमाल दिखाया और 21 रन देकर पांच विकेट लिए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की टीम रॉवमैन पावेल के 50 रन के बावजूद 19.2 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। शाकिब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वेस्टइंडीज ने पहला मैच सोमवार को आठ विकेट से जीता था।