यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

भोपाल। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ ही बर्फीली हवाओं के चलने से एक बार फिर प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं।
इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 3 डिग्रीसे.तापमान बैतूल में दर्ज किया गया। इसके अलावा बैतूल,मलाजखंड,खजुराहो,खंडवा,रतलाम और उज्जैन शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विज्ञानी के मुताबिक दो दिन बाद ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में हवा का रुख उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानी योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक-दो दिन बाद हवा का रुख बदलने से दिन और रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।
हालांकि इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में फिर बर्फबारी होगी। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही एक बार फिर प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे होने लगेंगे। यह सिलसिला मकर संक्रांति तक चल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर बरसात भी हो सकती है।
ये स्थान रहे सबसे ठंडे
स्थान न्यूनतम तापमान
बैतूल3.0
पचमढ़ी3.0
खजुराहो4.4
नौगांव4.8
चार महानगरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल22.37.6
इंदौर23.28.1
ग्वालियर21.86.0
जबलपुर22.47.4
नोट:-तापमान डिग्रीसे. में।