मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली मुख्यमंत्री निवास में की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली...
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ....
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि के छह करोड़ से ज्यादा लाभुकों को केन्द्र सरकार की तरफ से आज खुशखबरी मिल सकती है. पीएफ पर मिलने वाले ब्याज दर में सरकार आज इजाफा कर सकती है. केन्द्र सरकार न्यूनतम पेंशन की राशि में भी बढ़ोतरी कर सकती है.
वर्तमान में मिनिमम पेंशन एक हजार रुपए है जिसे बढ़ाकर दो हजार रुपए किया जा सकता है. इस समय केन्द्रीय कर्मचारियों को पीएफ पर 8.55 फीसदी का ब्याज दर मिलता है जिसे आज बढ़ाया जा सकता है.
इस संबंध में गुरुवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) की बैठक है. इसमें यह तय किया जाएगा कि किस तरह का लाभ केन्द्रीय कर्मचारियों को दिया जाए. सीबीटी में केन्द्र सरकार, कंपनी, ट्रेड यूनियन के सदस्य शामिल होते हैं.
सीबीटी की बैठक में फाइनेंशियल पोजिशन, इंवेस्टमेंट पर रिटर्न और सरप्लस का विश्लेषण किया जाता है. इसके बाद कर्मचारियों को लाभ देने का फैसला किया जाता है.
साल 2013-14 और 2014-15 में पीएफ पर मिलने वाली ब्याज की राशि हाल के साल में सबसे अधिक थी. इस दौरान पीएफ पर ब्याज की राशि 8.75 प्रतिशत थी जो कि वर्तमान के ब्याज दर से .20 प्रतिशत अधिक था.