मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर...
विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

मंडी व्यापारी के गोडाउन में लगी आग
देवास। एबी रोड स्थित कृषि उपज मंडी क्रमांक 2 में एक अनाज व्यापारी के गोडाउन के अंदर स्थित क्लीनिंग प्लांट में 11 बजे के करीब अचानक आग लग गई। आग देखते ही भाग दौड़ मच गई जिसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में नगर निगम की फायर ब्रिगेड और एक टैंकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग की जानकारी मिलने पर बीएनपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
बताया जा रहा है गोदाम अनाज व्यापारी मांगीलाल अग्रवाल का है यहां क्लीनिंग प्लांट में लगी मोटर से चिंगारी निकलने के कारण पड़े भूसे मे आग लग गई । समय रहते इस पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ी मात्रा में रखा गेहूं की चपेट में आ सकता था। ओर पास ही बने अन्य गोदाम के अलावा बाहर पढ़े गेहूं भी आग की चपेट में आ जाते। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाया जा रहा था।
