पुरुषों के एक दिवसीय क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करके इतिहास रचने वाली हैं Claire Polosak - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

खेल/क्रिकेट

पुरुषों के एक दिवसीय क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करके इतिहास रचने वाली हैं Claire Polosak

अक्सर हमने महिला क्रिकेट मैच में पुरुष अंपायर को निर्णय लेते देखा है. महिलाओं को पुरुष क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करते कभी नहीं देखा.

अब ये बदलने वाला है. 27 अप्रैल, 2019 को Claire Polosak, नामीबिया में पुरुष क्रिकेट मैच की अंपायरिंग करेंगी.

Oman और Namibia के बीच खेले जाने वाले World Cricket League Division 2 के फ़ाइनल मैच की अंपायरिंग Claire करेंगी.

Claire के शब्दों में,

सारा श्रेय मेरे सहकर्मियों को जाता है. लोकल एसोसिएशन- NSW Umpires. मेरे माता-पिता, मेरा पार्टनर, मेरे पति के बिना आज मैं यहां नहीं होती.

Claire इससे पहले 2017 में ऑस्ट्रेलिया में Men’s Domestic Game में ऑन-फ़ील्ड अंपायर रह चुकी हैं.

Claire के शब्दों में,

मैं बहुत ख़ुश हूं कि मुझे Men’s ODI में अंपायरिंग करने का मौका मिल रहा है. महिला अंपायर्स को प्रमोट करना बेहद ज़रूरी है.

अब तक Claire 15 महिला एक दिवसीय मैचों में अंपायरिंग कर चुकी हैं. ICC Women’s World Cup 2017 में भी उन्होंने 4 मैच Officiate किये थे.