सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे में नर्मदा की पाइप लाइन - Samacharline.com

Mumbai’s Redevelopment Revolution, Why India is Next -Isheta Boruah, Aditya Trivedi

Mumbai is being Rebuilt. India is...

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे में नर्मदा की पाइप लाइन


देवास। शहर के गजरा गियर्स चोराहे पर अचानक नर्मदा की पाइप लाइन फूट गई। यह पाइप लाइन सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे में फूट गई थी। जिसके कारण पूरे गड्ढे में पानी भर गया जिस पर लोगो ने भरपूर आनंद लिया और घण्टो तक स्वमिंग पूल की भांति यही पर लोग नहाए।
आज सुबह करीब 6 बजे नर्मदा पाइप लाइन अचानक से फूट गई जिसके कारण रहवासियों ने इसका भरपूर आनंद लिया, और लोग स्वमिंग पूल की भांति नहाने लगे। हालांकि इस प्रकार की घटना होने से लाखों गेलन पानी बह गया था। सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे तक निगम का कोई अधिकारी, कर्मचारी सुधारकार्य को लेकर मौके पर नही पहुंचा था। वही क्षेत्रवासियों का कहना था कि यह पाइप लाइन जेसीबी के पंजे से फूटी है। वही एक निगम कर्मचारी ने बताया कि पानी जे अत्यधिक प्रेशर से लाइन फूटी है। जो भी हो लेकिन क्षेत्र के नोजवानो ने इसका भरपूर आनंद ले लिया।