यूपी में BJP का है जमाना तो सपा क्यों बन रही दलबदलुओं का सियासी ठिकाना?
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे...
विदेशी संस्थाओं द्वारा भारत में लोकतांत्रिक स्थिति की आलोचना की गई है,...
फरवरी महीने में थोक मूल्य आधारित सूचकांक (WPI) बढ़कर 4.17 फीसदी पर...
बंगाल की चुनावी रेस में बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे से एक...

Paytm Name Changed: पेटीएम यूजर्स के लिए एक बड़ी ख़बर सामने आई है। पेटीएम ई-कामर्स ने अपना नाम बदलकर अब पाई प्लेटफार्म्स कर लिया है। इसके साथ ही उसने आनलाइन रिटेल कारोबार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए पेटीएम ने बिटसिला का अधिग्रहण भी किया है। बता दें कि बिटसिला ओएनडीसी पर एक विक्रेता प्लेटफार्म है।
सूत्रों के अनुसार कपंनी ने करीब तीन महीने पहले ही नाम बदलने के लिए आवेदन कर दिया था। इसके बाद आठ फरवरी को उसे कंपनी रजिस्ट्रार से मंजूरी मिल गई है। कंपनी रजिस्ट्रार की आठ फरवरी की अधिसूचना के अनुसार, इस प्रमाणपत्र की तारीख से कंपनी का नाम पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड से बदलकर पाई प्लेटफॉर्म्स प्राइवेट लिमिटेड कर दिया गया है।
बता दें कि एलिवेशन कैपिटल पेटीएम ई-कामर्स में सबसे बड़ी शेयरधारक है। जिसे पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा, साफ्टबैंक और ईबे का भी पूरा समर्थन है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने अब इनोबिट्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (बिट्सिला) का अधिग्रहण कर लिया है। इसे 2020 में पेश किया गया था। बिट्सिला ‘फुल-स्टैक ओमनीचैनल’ और ‘हाइपरलोकल कॉमर्स’ क्षमता के साथ ओएनडीसी विक्रेता मंच के रूप में काम करता है।
ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक पहल है। इसका मकसद छोटे खुदरा विक्रेताओं को डिजिटल कॉमर्स का फायदा उठाने में मदद करने के वास्ते एक सुविधाजनक मॉडल तैयार करना है। ख़बरों के मुताबिक पाई प्लेटफॉर्म्स ओएनडीसी नेटवर्क पर एक अग्रणी खरीदार मंच है और पेटीएम के इस फैसले से वाणिज्य गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा।