लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग हुई - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

देशराजनीतीहोम

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग हुई

ECI

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल शुक्रवार को मतदान हुआ। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए वोटिंग हुई। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड की सभी 5 सीटें, महाराष्ट्र की 5, असम और बिहार की 4-4, पश्चिम बंगाल की 3, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की 2-2, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की 1-1 सीट शामिल है।

पहले चरण में 102 सीटों पर करीब 68.29% मतदान दर्ज किया गया है। जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ वहां 2019 में 69.96% वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा लक्षद्वीप सीट पर 83.88% वोटिंग हुई है। वहीं बिहार की नवादा सीट पर सबसे कम 43.79% लोगों ने वोटिंग की है।